Breaking News
Hisar News

Haryana: हांसी में देर रात घर में घुसे अज्ञात व्यक्ति ने परिवार पर चाकू से किया हमला, एक की हुई मौत; अन्य 2 घायल

हिंसार के हांसी में मंगलवार देर रात इंदिरा कॉलोनी में घर में घुसकर एक अज्ञात व्यक्ति ने एक परिवार पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी मां और बहन घायल हो गईं। घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक युवक की पहचान कृष्ण (25) के रूप में हुई है। वहीं घायलों में उसकी 60 वर्षीय मां गोमती और 20 वर्षीय बहन सावित्री शामिल है। घायल अवस्था मे आसपास के लोगो ने पीड़ित परिवार को हस्पताल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर ने कृष्ण को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने परिजनों के बयान पर धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

वही मृतक की बहन सावित्री ने बताया कि वह सभी मंगलवार रात करीब 3 बजे सभी घर पर सो रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति घर में चाकू लेकर घुस आया। उसने सबसे पहले कृष्ण की गर्दन पर वार किए। इसके बाद उसने मां और मुझपर पर हमला किया। जिसके बाद हमने शोर मचाया तो व्यक्ति वहां से फरार हो गया। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने व्यक्ति का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह हाथ नहीं आया। बाद में पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। अनाज मंडी चौकी के इंचार्ज कुलबीर सिंह ने बताया की मृतक के परिजनों के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है व आज मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

About ANV News

Check Also

Faridabad News

Faridabad News: विधानसभा-लोकसभा चुनाव को लेकर एक्टिव मोड़ में नज़र आई राजनीतिक पार्टियां

हरियाणा के फरीदाबाद में जैसे-जैसे विधानसभा और लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे सभी …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share