हिमाचल प्रदेश में आई आपदा के कारण प्रदेश में अब तक काफी नुक्सान हो चुका हैं. वही, अब प्रदेश में बीते 24 घंटाें के दौरान एक मकान ध्वस्त होने के साथ एक दुकान को नुकसान हुआ है। अभी भी प्रदेश में 3 NH समेत 159 सड़कें यातायात के लिए बंद कर दी गई हैं। जिन्हें अभी खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। बंद सड़कों में मंडी जोन में 66, शिमला व हमीरपुर जोन में 33-33, कांगड़ा जोन में 24 सड़कें बंद हैं। (Himachal News)
मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा भविष्य-कथन के मुताबिक, प्रदेश के सात जिलों किन्नौर, लाहुल स्पीति, ऊना, हमीरपुर व बिलासपुर को छोड़ बाकी जिलों के लिए आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान प्रदेश में कई स्थानों पर मध्यम बारिश की संभावना भी जताई गई है।
नुकसान का आकलन 8667.13 करोड़ पहुंचा
शिमला समेत प्रदेश के कई स्थानों पर बादल छाए हुए हैं। प्रदेश में अब तक नुकसान का आकलन 8667.13 करोड़ पहुंच गया है। अभी तक 398 लोगों की विभिन्न कारणों के चलते मौत हो चुकी है। जिनमें 143 लोगों की माैत भूसखलन, बाढ़ और बादल फटने के कारण हुई है। मानसून के दौरान 2546 मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। 10849 मकानों को भारी नुकसान हुआ है। 317 दुकानों के साथ 5644 गौशालाओं को नुकसान पहुंचा है। प्रदेश में अब तक हुए नुकसान में लोक निर्माण विभाग का नुकसान बढ़कर 2937.76 करोड़, जल शक्ति विभाग को 2118.97 करोड़, बिजली बोर्ड को 1740.16 करोड़ का नुकसान हुआ है। इस मानसून सीजन के कारण प्रदेश में काफी भारी नुक्सान हुआ है, वही प्रदेश की सुक्खू सरकार पीड़ित लोगों को हर संभव मदद प्रदान करने का प्रयास कर रही हैं| (Himachal News)
तापमान
स्थान न्यूनतम अधिकतम
शिमला 16.4 26.1
सुंदरनगर 22.6 33.3
भुंतर 22.5 34.2
कल्पा 13.2 26.8
धर्मशाला 20.2 28.5
ऊना 23.2 36.5
नाहन 23.2 28.4
केलंग 11.3 25.2
सोलन 20.0 31.8