Breaking News

इंडियन नेशनल लोकदल हरियाणा में किसी भी दल से गठबंधन के लिए तैयार

इंडियन नेशनल लोकदल हरियाणा में किसी भी दल से गठबंधन के लिए तैयार है। कांग्रेस के साथ भी और दूसरे किसी छोटे दल के साथ भी। इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष नफे ंिसह राठी ने बहादुरगढ़ में ये बात कही है। नफे सिंह राठी परिवर्तन पद यात्रा की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा और जजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए इनेलो किसी से भी गठबंधन के लिए तैयार है। दरअसल इनेलो सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन को सबसे ज्यादा आतुर है लेकिन कांग्रेस अभी तक इनेलो से गठबंधन को लेकर सिरियस नही है क्योंकि कांग्रेस अकेले दम पर हरियाणा की सत्ता में वापसी करना चाहती है।

नफे सिंह राठी ने बताया कि झज्जर जिले में अभय सिंह चौटाला की अगुवाई में चल रही परिवर्तन पदयात्रा 10 दिन रहेगी। 11 अप्रैल को चरखी दादरी से झज्जर में यात्रा का प्रवेश होगा। उसके बाद बेरी, झज्जर और बादली विधानसभा होते हुए बहादुरगढ़ विधानसभा में यात्रा आएगी और बहादुरगढ़ से 21 अप्रैल को सोनीपत जिले में अभय की यात्रा प्रवेश कर जाएगी। नफे सिंह राठी का दावा है कि परिवर्तन पद यात्रा अब तक जहां जहां से निकली है वहां लोगों ने इनेलो को वोट देने का मन बना लिया है।

नफे सिंह राठी ने हरियाणा के अधिकारियों पर जमकर भ्रष्टाचार फैलाने का आरोप लगाया है। नफे सिंह  का कहना है कि कुछ को छोड़कर ज्यादातर अधिकारी बेईमानी में शामिल है । हरियाणा की जनता अधिकारियों के भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी

About ANV News

Check Also

कांग्रेस सरकार ने किया कुप्रबंधन अब केंद्र सरकार को ठहरा रही दोषी

शिमला, भाजपा प्रवक्ता एवं पूर्व चेयरमैन बलदेव तोमर ने कहा कि भाजपा का मानना है …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share