Breaking News
INLD

इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी का भूपेंद्र हुडा पर बड़ा हमला।

इंडियन नेशनल लोकदल के सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने ही भाजपा के खिलाफ महागठबंधन की शुरुवात की थी। इसलिए ये कहना सही नही की इनेलो विपक्षी गठबंधन का हिस्सा नही है। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने इससे आगे बढ़ते हुए कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुडा पर भी बिना नाम लिए हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ये लोग बीजेपी के पास बिके हुए हैं। इनके कारण ही कांग्रेस का बंटाधार हुआ है। नफे सिंह का कहना है कि बीजेपी ने इनके सिर पर तलवार लटका रखी है। और इनके कहने से कोई फर्क भी नही पड़ता है। दरअसल कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुडा और दीपेंदर हुडा इनेलो के साथ गठबंधन से इंकार करते आये हैं और इसी वजह से इनेलो नेता अक्सर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुडा पर हमलावर भी रहते हैं।

नफे सिंह राठी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 25 सितम्बर को कैथल में बड़ी और ऐतिहासिक रैली होगी। जिसमें आई एन डी आई ए के बड़े नेता भी शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि रैली की तैयारियों के लिए अभय चौटाला 10 से 17 सितम्बर तक हर जिले के कार्यकर्ताओं की बैठक भी लेंगे। 14 सितम्बर को रोहतक ,झज्जर और सोनीपत जिला के कार्यकर्ताओं की बैठक होगी। भले ही इनेलो के मंच पर आई एन डी आई ए गठबंधन के बड़े नेता मौजूद रहेंगे लेकिन इनेलो को अभी तक भाजपा के खिलाफ बने विपक्षी गठबंधन में शामिल होने का न्योता नही मिलना सवाल तो खड़े करता ही है।

About ANV News

Check Also

Dr. Ashok Tanwar

आम आदमी पार्टी से कैपियन कमेटी के चेयरमैन डॉ. अशोक तंवर आज फरीदाबाद दौरे पर रहे

हरियाणा के फरीदाबाद में आम आदमी पार्टी से कैपियन कमेटी के चेयरमैन डॉ अशोक तंवर …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share