इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि वर्तमान सरकार के शासनकाल में आज हर वर्ग दुखी है। महंगाई चरम सीमा पर है, युवा बेरोजगार है, परिवार पहचान पत्र के नाम पर लोगों की पेंशन और बीपीएल राशन कार्ड को काटा जा रहा है। पढ़े-लिखे नौजवान युवाओं को पहले सरकारी नौकरियां मिलती थी। उन नौकरियों को बंद करके कौशल रोजगार निगम बना दिया गया। उन्होंने कहा प्रदेश की सड़कों की खस्ता हालत है। किसानों को सिंचाई के लिए पानी तक नहीं मिल पा रहा है। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि निश्चित तौर पर इस यात्रा के माध्यम से प्रदेश में परिवर्तन और बदलाव आएगा। प्रदेश के लोग सत्ता में बैठी इन लुटेरों की सरकार को सत्ता से बाहर करने का काम करेंगे और प्रदेश में इनेलो की सरकार बनेगी। इनेलो की सरकार बनते ही बुजुर्गों की पेंशन को 7500 रुपए कर दिया जाएगा। बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का काम किया जाएगा। जो युवा बेरोजगार होगा। उसे ₹21000 सम्मान भत्ता देने का काम किया जाएगा। हर महिला को प्रत्येक महीने रसोई गैस का सिलेंडर मुफ्त में दिया जाएगा। इसके अलावा महिलाओं को रसोई चलाने के 1100 रुपये भी दिए जाएंगे। अभय सिंह चौटाला पलवल के गांव सौंध में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर भाजपा का दामन छोड़ 2 लोगों ने इनेलो पार्टी का दामन थामा। अभय सिंह चौटाला ने उन्हें खुद पार्टी का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया।
Tags abhay singh chautala Haryana HARYANA NEWS INELO NETA
Check Also
फरीदाबाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर फरीदाबाद पुलिस लगातार फुट पेट्रोलिंग करती हुई
बल्लभगढ़ के आदर्श नगर थाना क्षेत्र का है जहां पर आज पुलिस टीम द्वारा फुट …