Breaking News
Manali News

धर्म,न्याय एंव सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है (बांठणा) दशहरा – चमन

मनाली। हिमाचल प्रदेश नगर निकाय नगर परिषद फेडरेशन के अध्यक्ष एवं नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष चमन कपूर ने कहा कि दशहरा (बांठणा) धर्म, न्याय एंव सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। कपूर शुक्रवार की संध्या में बतौर मुख्य अतिथि अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ठाकुर माधोराय कमेटी हरिपुर द्वारा आयोजित दशहरा बांठणा क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि व अपार खुशियां लेकर आता है। कुल्लू देव संस्कृति की पूरे विश्व में अलग पहचान है। कुल्लू सहित हरिपुर में दशहरा पर्व की धूम मची है। कपूर ने कहा कि दशहरा पर्व अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है। बुराई पर अच्‍छाई की जीत का ये पर्व हर व्‍यक्ति को अपने अंदर की तमाम बुराइयों को दूर करने का संदेश भी देता है।

चमन कपूर ने कहा कि लोग अपने मन की बुराइयों को निकालकर नई ऊर्जा के साथ आपसी भाईचारा और समाज में सौहार्द बनाएं। उन्होंने कहा कि मेले और त्योहारों का हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। मेले एवं त्योहार हमारे क्षेत्र की जीवंत संस्कृति को दिखाते हैं। उन्होंने मेला कमेटी को 31 हजार और दोनों महिला मंडल को 3100 – 3100 रुपये भेंट किए। उन्होंने स्थानीय महिलाओं की नाटी व नाटक को सराहा। इस बीच लोक गायकों ने भी खूब धमाल मचाया। आयोजक ठाकुर माधोराय कमेटी के अध्यक्ष सुभाष ठाकुर ने कहा कि दशहरा का आयोजन पारंपरिक तरीके से मनाया गया। ग्राम पंचायत के प्रधान अमर ठाकुर ने मेले में आने पर चमन कपूर का आभार जताया।

About ANV News

Check Also

Himachal News

Himachal: संधोल में 14 वें दिन भी जारी रही महिलाओं की हड़ताल

सरकाघाट। पिछले 14 दिन से स्वास्थ्य सेवाओं व रुके पड़े विकास कार्यों को लेकर धरना …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share