अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में मां नंदा देवी जी के मंदिर में नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल ने शिरकत की। मां नंदा देवी जी को नमन करते हुए उन्होंने यहां नारी शक्ति को भी नमन करते हुए कहा कि आज महिलाओं ने खुद को मजबूती से समाज में स्थापित किया है।नवीन गोयल ने आगे कहा कि यह हमारी भारतीय संस्कृति में ही है कि यहां नारियों को देवी का दर्जा प्राप्त है। यहां देवी की अलग-अलग स्वरूप में पूजा की जाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए अनेक सराहनीय काम किए हैं।
Tags celebrated in Gurugram Haryana HARYANA NEWS International Women's Day
Check Also
भूख हड़ताल पर बैठे 11 सफाई कर्मचारी
चरखी दादरी। नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर सफाई कर्मचारियों ने एक बार फिर …