Breaking News

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी की आदत में शामिल है कि दूसरों पर आरोप लगाओ” – गृह मंत्री अनिल विज

चंडीगढ़, 15 जुलाई – हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बयानी हमला करते हुए कहा कि केजरीवाल जी की आदत में शामिल है कि दूसरों पर आरोप लगाओ। उन्होंने कहा कि पानी का तो स्वभाव है ऊपर से नीचे ही जाएगा और हथिनी कुंड से दिल्ली काफी नीचे है।

विज आज दिल्ली में यमुना के जलस्तर बढ़ने को लेकर केजरीवाल द्वारा दिए गए बयान की हरियाणा द्वारा जानबूझकर दिल्ली की ओर पानी छोड़ा गया है, के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

गृह मंत्री ने कहा कि हमारे प्रदेश (हरियाणा) में भी बाहर से हिमाचल प्रदेश और पंजाब से पानी आया है लेकिन हम तो दोषारोपण नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम इस पानी की व्यवस्था करने की कोशिश कर रहे हैं।

“केजरीवाल जी तो बहुत समझदार और बुद्धिमान है, वह पानी का स्वभाव ही बदल दे, पानी नीचे ना आए बल्कि ऊपर ही चला जाए” – विज

उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि “केजरीवाल जी तो बहुत समझदार हैं, बहुत बुद्धिमान है, वह पानी का स्वभाव ही बदल दे, पानी नीचे ना आए बल्कि ऊपर ही चला जाए।

यमुना के किनारे हरियाणा के शहर और गांव में भी उतना ही पानी आया है – विज

दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री के बयान के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यमुना के किनारे हमारे (हरियाणा के) भी शहर और गांव है, उनमें भी उतना ही पानी आया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली तो सिर्फ 6 किलोमीटर है, दिल्ली से निकलने के बाद यमुना का पानी हरियाणा में ही जाता है, अन्यथा क्या हम जानबूझकर अपने ही जिलों में पानी छोड़ेंगे।

About ANV News

Check Also

Haryana News

Faridabad News: गांधी जयंती के उपलक्ष में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का किया आयोजन

फरीदाबाद बल्लभगढ़ विकासखंड पंचायत कार्यालय में 2 अक्टूबर गांधी जयंती के उपलक्ष में मेरी माटी …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share