Breaking News

5 रुपए के स्टाम्प पेपर पर 12 रुपए वसूलना सरासर गलत: दीपा दुबे

चंडीगढ़। चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की अध्यक्ष दीपा दुबे के समक्ष शिकायत आई, कि संपर्क केंद्र में 5 रुपए के स्टाम्प पेपर पर 12 रुपए बिना किसी रसीद के अतिरिक्त वसूली की जा रही हैं। इसको लेकर दीपा दुबे ने जिला अदालत के संपर्क केंद्र का दौरा किया। जहाँ इसकी पुष्टि हुई कि संपर्क केन्द्र कर्मियों द्वारा स्टाम्प पेपर पर 12 रुपए अतिरिक्त वसूली की जा रही हैं अथवा उसकी कोई रसीद भी नहीं दे रहे। ना ही स्टाम्प पेपर पर अतिरिक्त वसूली का कोई जिक्र हैं। दीपा दुबे ने प्रशासक से सवाल किया हैं कि वो बताएं अतिरिक्त वसूली का पैसा कहा जा रहा हैं। साथ ही मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि 12 रुपए वसूलना सरासर गलत हैं। प्रशासन द्वारा पहले कहा गया कि आवेदन फॉर्म के 2 रुपए लिए जायंगे। किन्तु यहा सच्चाई कुछ और ही हैं। वही दुबे ने प्रशासक से मांग की कि इस अवैध वसूली की जाँच कराई जायें। वही दीपा दुबे ने सवाल किया हैं कि पहले ही सेस, चार्जेज के नाम पर जनता से वसूली की जा रही हैं, दिन प्रतिदिन महंगाई असमान छू रही हैं। वही एक और नयी वसूली करना सरासर गलत हैं।

About ANV News

Check Also

परिवहन विभाग ने बसों को सीज कर एचआरटीसी की वर्कशाप में किया खड़ा

परिवहन विभाग के  आरटीओ कार्यालय के स्टाफ ने औद्योगिक क्षेत्र झाड़माजरी में सडक़ पर बिना …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share