Breaking News
Haryana News

“SYL-पानी का धर्मयुद्ध” को लेकर जयहिंद ने ली मीटिंग, पूरा हरियाणा का करेंगे दौरा

जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने रविवार को रोहतक में मीटिंग ली। इस मीटिंग में आलग -अलग जिलों से आए लोगों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर नवीन जयहिंद ने कहा कि “SYL-पानी का धर्मयुद्ध” मुहीम को लेकर उन्हें प्रदेश के सभी जिलों से निमन्त्रण मिला है। इसे लेकर वे पुरे हरियाणा का दौरा करेंगे और लोगों से मिलेंगे।                     

जयहिंद ने SYL के मुद्दे को पर कहा कि ये उनके घर का मुद्दा नहीं बल्कि हरियाणा के किसानों और प्यासी जनता का लड़ाई है। हरियाणा के 10 लाख एकड़ जमीन SYL का पानी न मिलने की वजह से बंजर है। जिस पर प्रदेश के किसान 40 लाख टन अनाज उगा सकते है। 60 प्रतिशत अशुद्ध पानी पीने वाली जनता एसवाईएल के पानी का इन्तजार कर रहे है। जयहिंद ने आगे कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के 2002, 2004, 2016, 2023 के आदेश के बावजूद हरियाणा को SYL का हक़ का पानी नहीं मिल रहा है। जब तक हरियाणा की जनता को हक़ का पानी नहीं मिल जाता उनकी ये लड़ाई जारी रहेगी।

About ANV News

Check Also

Om Prakash Dhankar

धारा-370 की पक्षधर पार्टियों को जड़ से उखाड़ फेंकना है: ओम प्रकाश धनखड

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने अंबाला कैंट विधानसभा पन्ना …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share