Breaking News
Sarkaghat News

शिक्षा और स्वास्थ्य की गुणवत्ता के साथ खिलवाड़ करते हुए खोले गए संस्थानों के लिए माफी मांगे जयराम : प्रेम कौशल

सरकाघाट: मंडी विश्वविद्यालय के विषय में भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल द्वारा दिए गए वक्तव्य पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने मिडिया को जारी एक व्यान में कहा कि भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष को पूर्व में जय राम ठाकुर के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार द्वारा आनन फानन में राजनीतिक लाभ प्राप्त करने के दृष्टिकोण से शिक्षा और स्वास्थ्य की गुणवत्ता के साथ खिलवाड़ करते हुए खोले गए संस्थानों के लिए प्रदेश की जनता से क्षमा मांगनी चाहिए।

कौशल ने कहा कि भाजपा नेताओं के लिए प्रदेश के युवाओं का भविष्य,क्वालिटी एजुकेशन और जनता के लिए उत्तम स्वस्थ्य सेवाओं का कोई महत्व नहीं है भाजपा का एक मात्र लक्ष्य राजनीति करते हुए हर संस्था का भगवांकर्ण करना है जबकि कांग्रेस पार्टी ने हर क्षेत्र में प्रदेश को विकसित करने और आगे बढ़ाने का कार्य किया है।उन्होंने राजीव बिंदल के उस कथन को जिसमें उन्होंने सांसद और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के ऊपर मंडी विश्वविद्यालय को बंद करने का षडयंत्र रचने का आरोप लगाया हास्यास्पद करार देते हुए कहा कि भाजपा नेता मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के जनहितैषी और व्यवहारिक फैसलों से डरे हुए हैं और सरकार तथा कांग्रेस पार्टी को बदनाम करने की नाकाम शाजिशें रच रहे हैं। कौशल ने कहा कि कांग्रेसपार्टी ने हमेशा विकास और जनकल्याण की राजनीति की है नेतृत्व चाहे स्वर्गिय वीरभद्र सिंह का रहा हो या वर्तमान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का,कांग्रेस पार्टी हमेशा प्रदेश और जनहित को सर्वोपरि मान कर कार्य करती है।

About ANV News

Check Also

Manali News

Manali News: लापता धावक की तलाश में जुटी रेस्कयू टीम

मनाली। पर्यटन नगरी मनाली के भृगु झील की ओर ट्रैकिंग के दौरान लापता हुए धावक …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share