Breaking News

इस शनिवार से हर माह के दूसरे और चौथे शनिवार लगेगा गृह मंत्री अनिल विज का जनता दरबार

चंडीगढ़, 05 जुलाई – हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का जनता दरबार इस शनिवार, दिनांक 8 जुलाई, 2023 को अम्बाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में लगेगा। वहीं, जनता दरबार अब हर माह के दूसरे और चौथे शनिवार को लगाया जाएगा जिसमें गृह मंत्री अनिल विज प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याओं को सुनेंगे।

जनता दरबार में केवल दोपहर एक बजे तक पहुंचने वाले फरियादियों की समस्याओं को ही सुना जाएगा। गौरतलब है कि गृह मंत्री अनिल विज का जनता दरबार प्रदेशभर में प्रचलित है जिसमें हजारों की संख्या में लोग अपनी फरियाद लेकर मंत्री के पास पहुंचते हैं। जनता दरबार में गृह मंत्री अनिल विज मौके पर ही लोगों की समस्याओं को सुनते हुए अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के दिशा-निर्देश देते हैं।

About ANV News

Check Also

Deepender Hooda

इस सरकार के राज में हरियाणा के अंदर बेरोजगारी,महंगाई पूरी तरह से चरम सीमा पर है – दीपेंद्र हुड्डा

झज्जर। राज्यसभा सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने एक बार फिर से हरियाणा की खट्टर सरकार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share