भ्रष्टाचार के आरोपों में यमुनानगर में खाकी फिर दागदार।थाने का एसएचओ और जांच अधिकारी गिरफ्तार।2लाख की रिश्वत लेने के आरोप में एचएचओ गांधीनगर सुभाष और जांच अधिकारी संजीव को जिला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार एक मुकदमे में धारा बदलने और शिकायतकर्ता के पिता का नाम निकालने की एवज में ₹2लाख की रिश्वत ली थी। शिकायतकर्ता ने 2 लाख रुपए की नकद राशि जांच अधिकारी को दी। लेकिन अब तक भी ना तो धारा बदली गई और ना ही केस से नाम निकाला गया। जिसके बाद शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत यमुनानगर के एसपी मोहित हांडा को दी। एसपी यमुनानगर ने शुरुआत में सामने आए तथ्यों के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए एसएचओ गांधीनगर और गांधीनगर थाने के जांच अधिकारी संजीव दोनों को भ्रष्टाचार अधिनियम एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।अब दोनो को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।
