सोलन में अंतर्राष्ट्रीय मज़दूर दिवस के मौके पर श्रम विभाग द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमे मज़दूरों 150 के लगभग मज़दूरों और उनके परिवारों को सम्मानित किया गया। लेबर इंस्पेक्टर एस.आर. वर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
कार्यक्रम के दौरान लेबर इंस्पेक्टर एसआर वर्मा ने उपस्थित पुरुष और महिला मज़दूरों को सम्बोधित करते हुए उन्हें उनके संवैधानिक अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा कई तरीकों से मज़दूरों को राहत प्रदान की जाती है। 90 से अधिक दिनों से काम करने वाले मज़दूरों को कई तरह के लाभ दिए जा रहे हैं। साथ ही परिवार की सुरक्षा का ज़िम्मा भी सरकार लेती है। एसआर वर्मा ने कहा कि मज़दूर अपना और बच्चों का पूरा ख्याल रखे। हेलमेट, जूते और दस्तानों को पहनकर ही काम करें। साथ ही बच्चों की सुरक्षा के लिए उनके कंस्ट्रक्शन साइट पर ना लेकर आएं।
वहीं, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से मुख्य कानूनी सलाहकार अजय शर्मा ने वर्चुअल माध्यम से मज़दूरों को महत्वपूर्ण जानकारियां दी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित मज़दूरों को रिफ्रेशमेंट भी बांटी गई।