Breaking News
Kullu News

Kullu News: लाहुल स्पीति पुलिस ने मनाली लेह मार्ग सरचू से हटाई अस्थाई चौकी

मनाली-लेह मार्ग पर आवाजाही करने वाले लोगों व पर्यटकों की सुविधा के लिए सरचू में लगाई गई पुलिस की अस्थाई चौकी को हटा दिया है। खराब मौसम को देखते हुए पुलिस ने चौकी को हटा लिया है। पहाड़ों में लगातार रुक-रुक कर हिमपात हो रहा है। सर्दियों के मौसम ने भी दस्तक दे दी है। पुलिस ने मनाली लेह मार्ग के बहाल होने के बाद मई महीने में अस्थाई चौकी स्थापित की थी। हालांकि, पुलिस ने चौकी को हटा लिया है लेकिन बीआरओ (BRO) का अस्थाई ट्रांजिट कैंप अभी सरचू में स्थापित है। बीआरओ 70 आरसीसी का मनाली लेह मार्ग के सरचू तक सड़क का मरम्मत कार्य अभी जारी है। दूसरी ओर सामरिक मार्ग पर पुलिस ने दारचा से आगे मौसम को देखते हुए ही सफर करने को कहा है। अब चौकी को अगले वर्ष मई-जून में ही स्थापित किया जाएगी। एसपी लाहुल-स्पीति मयंक चौधरी ने सरचू में स्थापित अस्थायी पोस्ट को बंद करने की पुष्टि की है। दूसरी ओर उदयपुर-किलाड़ मार्ग भी भूस्खलन से बंद है। बीआरओ सड़क बहाली में जुटा है। बीआरओ कमांडर कर्नल शबरिश वाचली ने बताया कि भूस्खलन से बंद किलाड़ मार्ग की बहाल का कार्य जारी है।

About ANV News

Check Also

Himachal News

Himachal: कला अध्यापक राजेंद्र कुमार के जज्बे को सलाम

सरकाघाट। अपने विषय और छात्रों से गहरा लगाव रखने वाले सेवानिवृत कला अध्यापक राजेंद्र कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share