Breaking News
Manali News

Manali News: रोहतांग में बर्फ के फाहे देख झूमे पर्यटक

मनाली। मौसम के करवट बदलते ही रोहतांग दर्रे सहित पहाड़ियों में हिमपात का क्रम शुरु हो गया हैं। देश व दुनिया के सैलानियों की पहली पसंद रहने वाले रोहतांग दर्रे में चार इंच हिमपात हुआ है। मंगलवार को रोहतांग में बर्फ के फाहे देख पर्यटक झूम उठे। आज परमिंट प्राप्त डीजल इंजन के 65 वाहन व पेट्रोल इंजन 60 वाहन गए रोहतांग पहुंचे। पर्यटन नगरी में हिमपात से पर्यटन कारोबार बढ़ने की उम्मीद जगी है। दशहरा पर्व भी नजदीक आ रहा है। हालांकि, अभी पर्यटकों की संख्या कम है लेकिन दशहरा पर्व के दौरान सैलाब उमड़ने की उम्मीद है।

मनाली के सभी पर्यटन स्थलो में सैलानी चहक उठे है। मढ़ी के ढाबा संचालक सुंदर ठाकुर, पूर्ण ठाकुर, सोनम व टशी ने बताया कि ताजा हिमपात के बाद मंगलवार को पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी। उन्होंने बताया कि पर्यटन कारोबार चलने से उन्हें राहत मिली है। होटल संचालक दीपक, सोमदेव व रोशन ने बताया कि ताजा हिमपात से पर्यटन कारोबार बढ़ने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि इस बार दशहरा सीजन में पर्यटन कारोबार के गति पकड़ने की उम्मीद है। एसडीएम मनाली रमण शर्मा ने बताया कि मनाली में पर्यटकों की आमद बढ़ने लगी है। उन्होंने बताया कि परमिंट प्राप्त पर्यटक वाहन रोहतांग पहुंच रहे हैं। मंगलवार को 125 वाहन रोहतांग गए।

About ANV News

Check Also

Himachal News

सुन्नी एडवेंचर एंड वॉटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की बैठक का आयोजन पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस सुन्नी में किया गया

आज दिनांक 9 दिसंबर 2023 को सुन्नी एडवेंचर एंड वॉटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की बैठक आयोजन …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share