404 Not Found


nginx
मनाली का मिशन अस्पताल काजा में 9 से 15 अक्टूबर तक निःशुल्क सर्जरी कैंप का कर रहा आयोजन - Anv news - ताज़ा हिंदी समाचार
Tuesday , January 21 2025
Breaking News

मनाली का मिशन अस्पताल काजा में 9 से 15 अक्टूबर तक निःशुल्क सर्जरी कैंप का कर रहा आयोजन

मिशन अस्पताल मनाली प्रदेश के दूर दराज के क्षेत्र काजा में सर्जरी कैंप लगाने जा रहा है। 9 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक मेगा सर्जिकल कैंप में आंखों की सर्जरी सहित सभी सामान्य और स्त्री रोग संबंधी सर्जरी की जाएंगी। इस सर्जिकल शिविर में सर्जन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, रेडियोलॉजिस्ट नेत्र रोग विशेषज्ञ और सामान्य चिकित्सक भाग ले रहे हैं। मरीजों की सभी सर्जरी नि:शुल्क की जाएंगी। शिविर के दौरान अल्ट्रासाउंड एंडोस्कोपिक सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। ईसीजी लैब की सुविधा भी उपलब्ध है।

मिशन अस्पताल के सामुदायिक सलाहकार डाक्टर बिशन शाशनी ने बताया कि नौ अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक मेगा सर्जिकल कैंप आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने स्पीति घाटी के सभी लोगों से आग्रह किया कि सभी इस कैंप का लाभ उठाएं। मिशन अस्पताल के मुख्य चिकित्सा प्रभारी डाक्टर ए फिलिप ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन समय-समय पर दूर दराज के क्षेत्रों में सेवाएं दे रहा है। उन्होंने बताया कि काजा में बड़े स्तर पर निःशुल्क चिकित्सा कैंप लगा रहे हैं। सभी लोग इस कैंप का लाभ उठाएं।

About admin

Check Also

हिमाचल प्रदेश में 13 साल में प्रति हेक्टेयर 50% तक घट गया सेब का उत्पादन

हिमाचल प्रदेश में पिछले 13 साल में सेब उत्पादन में लगातार गिरावट आ रही है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *