Breaking News
Manali News

सैंकड़ों देवलू व कारकुनों संग, आज दशहरे के लिए रवाना होगी माता हिडिम्बा भक्तजन करेंगे जगह जगह स्वागत

मनाली। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरे की शान रहने वाली माता हिडिम्बा सैंकड़ों देवलू व कारकुनों संग आज दशहरे के लिए रवाना होगी। मन्दिर में तीन दिन तक तीन ब्राह्मणों ने शतचंडी पाठ किया। माता हिडिम्बा शतचंडी पाठ पूर्ण होने के बाद आज कुल्लू की ओर प्रस्थान करेगी। 24 अक्टूबर को कुल्लू दशहरा में शामिल हो कर दशहरा आरम्भ होने की विधिवत घोषणा करेगी। माता हिडिम्बा लाव लश्कर के साथ सुबह साढ़े आठ बजे मन्दिर के प्रांगण से प्रस्थान करेगी। नौ बजे माल रोड पहुंचेगी। यहां हजारों की संख्या में लोग माथा टेक कर सुख समृद्धि का आशीर्वाद लेंगे। साढ़े नौ बजे भक्तों के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा उनके कॉप्लेक्स में नाश्ते की व्यवस्था की गई है। कुछ देर रुकने के बाद माता कुल्लू की ओर रवाना होगी।

हडिम्बा मंदिर के कारदार एवं पुजारी रोहित राम शर्मा, पुजारी लाल चंद शर्मा व पुजारी जीत राम शर्मा ने बताया की छठे नवरात्रे से आठबें नवरात्रे तक  तीन दिन, तीन ब्राह्मणों द्रारा शतचंडी पाठ किया गया। आज नवमी के दिन माता हिडिम्बा अपने सैंकड़ों कारकुनों व देवलुओं के साथ  कुल्लू की ओर प्रस्थान करेगी। जगह – जगह श्रदालु गण माता के स्वागत एवं  पूजन हेतु एकत्रित होंगे।  कुल्लू प्रस्थान से पूर्व हडिम्बा सर्व प्रथम अपने पुत्र घटोत्कच को साथ चलने एवं आह्वान स्वरूप  पूजन स्थल जाएगी तथा घाटी के अन्य देवी – देवताओं को साथ चलने एवं दशहरे के शांति पूर्वक सम्पन्न करने हेतु आह्वान करेगी।घाटी की प्रमुख देवी एवं कुल्लू राजघराने की कुल दादी हडिम्बा आज रामशीला के हनुमान मंदिर ठहरेगी। सुबह  राजधाराने के आमत्रंण के पश्चात रूपी महल की ओर प्रस्थान करेगी।

About ANV News

Check Also

Himachal News

Himachal: संधोल में 14 वें दिन भी जारी रही महिलाओं की हड़ताल

सरकाघाट। पिछले 14 दिन से स्वास्थ्य सेवाओं व रुके पड़े विकास कार्यों को लेकर धरना …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share