Breaking News

माता सावित्रीबाई फुले ने महिला शिक्षा के लिए जगाई अलख – डिप्टी सीएम

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले ने विपरीत परिस्थितियों में महिला शिक्षा के लिए अलख जगाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि उनके प्रयासों से देशभर में महिलाओं को शिक्षा देने की क्रांति का सूत्रपात हुआ था। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सामाजिक कुरीतियों को संघर्षों के माध्यम से दूर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हम सभी को माता सावित्रीबाई फुले के दिखाए गए मार्ग पर चलने का प्रण लेना चाहिए।  उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला कैथल में माता सावित्रीबाई फुले की प्रदेश स्तरीय जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने माता सावित्रीबाई फुले के नाम से बनने वाले हॉल के लिए 21 लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने नगर पार्षदों द्वारा प्रस्ताव पास करने के बाद शहर के एक चौक का नाम माता सावित्रीबाई फुले के नाम से रखने की बात भी कही।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं हर क्षेत्र में ऊंचा मुकाम हासिल कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा नारी सशक्तिकरण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण देने की व्यवस्था की गई है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि महिलाओं को चाहिए कि जनप्रतिनिधि बनने के बाद स्वयं आगे आकर कार्य करें और अपने अधिकारों की रक्षा करें। 

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि ग्रामीण आंचल में शिक्षा के और अधिक अवसर बढ़ाने के लिए ई-लाइब्रेरी स्थापित की जा रही है। इस महत्वाकांक्षी योजना को देशभर में भी लागू करने की बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है। उन्होंने कहा कि प्राचीन समय में सती प्रथा व अन्य कुरीतियां फैली हुई थी। इन कुरीतियों को महापुरुषों ने संघर्ष करके दूर करने का कार्य किया है। माता सावित्रीबाई फुले के संघर्ष के परिणाम स्वरूप महिलाओं को शिक्षा के अवसर प्राप्त हुए हैं। उन्होंने सर्वप्रथम महिलाओं के लिए जो शिक्षा का मंदिर बनाया था, उस शिक्षा के मंदिर से देश में क्रांति शुरू हुई। समाज ने महिलाओं को शिक्षा देने का विचार किया।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि वर्तमान परिवेश में महिलाएं शिक्षा के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी आगे आ रही हैं। हरियाणा प्रदेश में दिन-प्रतिदिन महिलाओं की राजनीतिक हिस्सेदारी भी बढ़ रही है। खेल, शिक्षा में हरियाणा ने अलग पहचान बनाई है। प्रदेश की बेटी कल्पना चावला व साक्षी मलिक जैसी अनेक महिलाओं ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

ReplyReply allForward

About ANV News

Check Also

सीएम की घोषणाओं से असंतुष्ट सरपंचों का 22 मार्च से जंग ए ऐलान

चरखी दादरी। सरपंचो और सरकार के बीच चल रहा गतिरोध खत्म होने का नाम नहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share