
हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का बेंगलुरु में नेशनल पेंशन स्कीम इम्प्लाइज एसोसिएशन कर्नाटक के सदस्य हिमाचल में ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली के लिए धन्यवाद करते हुए। एसोसिएशन के अध्यक्ष शांथारामा तेजा ने अपने साथियों सहित मुख्यमंत्री से मुलाकात की। तेजा ने कर्मचारी हित में अनेक निर्णय लेने के लिए ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का विशेष आभार जताया। उन्होंने कहा कि हिमाचल के बाद कर्नाटक में भी कांग्रेस सरकार बनी है, यहां भी सरकार के कामकाज शुरू करते ही एनपीएस कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम बहाल हो जाएगी।