(चंडीगढ़ )- आज चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मनोज लुबाना के नेतृत्व में बढ़े पानी के किराये को वापस लेने के लिए मुख्य अभियंता को ज्ञापन दिया।
मनोज लुबाना ने कहा, ‘हमारे संज्ञान में आया है कि चंडीगढ़ प्रशासन ने सर्वसम्मति से 1 अप्रैल, 2023 से पानी का किराया 5 फीसदी बढ़ाने का फैसला किया है। यह मनमाना फैसला आम लोगों की जेब पर भारी पड़ेगा।’ हम इस फैसले की कड़ी निंदा करते हैं और आपसे अनुरोध करते हैं कि बढ़े हुए पानी के किराए को वापस लिया जाए।”

मांगें पूरी नहीं होने पर चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस की टीम 8 मार्च के बाद भूख हड़ताल पर बैठेगी।