हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर लगातार जारी हैं। इस वक़्त हिमाचल में बारिश के कारण न जाने कितने लोगों ने अपनी जान गवाई हैं और कितने अभी बी लापता हैं. दरअसल, प्रदेश में बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। हिमाचल प्रदेश में इस बार हुई बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ भी चुकी हैं. वही, अब मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि सोमवार को प्रदेश में और भारी बारिश हो सकती है। हालांकि, इससे पहले मौसम विभाग ने 18 से 20 अगस्त तक का येलो अलर्ट जारी किया था| (Himachal Weather Update)
मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
हिमाचल प्रदेश के मौसम विभाग ने प्रदेश में सोमवार को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। वहीं अब 22 और 23 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया हुआ है। इस साल मानसून की बारिश से प्रदेश में आई आपदा के कारण अभी तक 330 लोगों की जानें जा चुकी है। वहीं पिछले सप्ताह प्रदेश में कई भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं में भी कई लोगों की जान जा चुकी है। तो कई लोगों के लापता होने की आशंका जताई जा रही हैं| (Himachal Weather Update)