सरकाघाट। भारतीय जनता पार्टी की ओर से 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक देश भर में मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में सरकाघाट के विधायक दलीप ठाकुर ने सेवा बस्ती संपर्क अभियान के तहत खुडला पंचायत के मनवाणा स्थित दलित बस्ती का दौरा किया। इस दौरान विधायक ने घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और बीते 9 साल की उपलब्धियों पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही विधायक ने अनुसूचित जाति के लिए केन्द्र सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की भी चर्चा की। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष सुदेश चंदेल, खुड़ला पंचायत प्रधान तारा चंद, शक्ति केंद्र प्रमुख राजन, बूथ अध्यक्ष बशी, रमेश शर्मा व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
