हरियाणा विधानसभा में प्रतिपक्ष के उपनेता कांग्रेस विधायक चौधरी आफताब अहमद, पुन्हाना विधायक मोहम्मद इलयास और फिरोज़पुर झिरका से विधायक मम्मन खान इंजीनियर ने भारत बंद को बताया सफल
हरियाणा विधानसभा में प्रतिपक्ष के उपनेता कांग्रेस विधायक चौधरी आफताब अहमद, पुन्हाना विधायक मोहम्मद इल्यास और फिरोजपुर झिरका से विधायक मम्मन खान इंजीनियर और किसान संघटनो के आह्वान पर किये गए भारत बंद का नूंह में काफी असर देखने को मिला हालांकि भाजपा के नेता व कार्यकर्ताओं ने भारत बंद को असफल बनाने का काफी असफल प्रयास किया। इस मौके पर उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कृषि के तीनों बिलो को काला कानून बताते हुए उनको रद्द करने की मांग की।
आफताब अहमद ने दावा किया कि लोगों के सहयोग से मेवात के सभी कस्बों और शहरों में भारत बंद पूरी तरह से सफल रहा है। सरकार और उसके सहयोगियों ने मेवात में भारत बंद को असफल बनाने के लिए नाकाम कोशिश की लेकिन जनता और किसानों ने पूरा सहयोग करते हुए भारत बंद पूरी तरह सफल बनाया।