Breaking News
Manali News

विधायक गौड़ ने महर्षि वाल्मीकि के बताए मार्ग पर चलने का किया आह्वान

मनाली। पर्यटन नगरी मनाली में भगवान वाल्मीकि जी का प्रगट दिवस धूमधाम से मनाया गया। आदि कवि महर्षि वाल्मीकि समिति एवं डा. भीमराव अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी व नवयुवक वाल्मीकि समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विधायक भुवनेश्वर गौड़ मुख्य अथिति जबकि हिमाचल प्रदेश नगर निकाय फेडरेशन के अध्यक्ष विशेष अतिथि पहुंचे। विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने लोगों से महर्षि वाल्मीकि के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यक्रम आयोजित करने व रक्तदान शिविर लगाने के लिए बाल्मीकि समाज के लोगों को बधाई दी और उनकी हर सम्भव मदद करने की बात कही। उन्होंने महाऋषि का गुणगान करते हुए कहा कि वाल्मीकि ऋषि वैदिक काल के महान ऋषि बताए जाते हैं। धार्मिक ग्रंथ और पुराण अनुसार वाल्मीकि ने कठोर तप अनुष्ठान सिद्ध कर के महर्षि पद प्राप्त किया था।

परमपिता ब्रह्मा की प्रेरणा और आशीर्वाद पाकर वाल्मीकि ऋषि ने भगवान श्रीराम के जीवनचरित्र पर आधारित महाकाव्य रामायण की रचना की थी। विशेष अतिथि चमन कपूर ने भी लोगों को महाऋषि बाल्मीकि प्रकट दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक तथ्यों के मतानुसार आदिकाव्य श्रीमद वाल्मीकि रामायण जगत का सर्वप्रथम काव्य था। महर्षि वाल्मीकि ने महाकाव्य रामायण की रचना संस्कृत भाषा में की थी। महर्षि वाल्मीकि वैदिक काल के महान ऋषियों में माने जाते हैं। डा.भीमराव अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष  प्रदीप गिल ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस बार भी माल रोड में वाल्मीकि प्रकट उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया जिसमें 25 लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष जयप्रकाश उप प्रधान लकी तेजी कैशियर प्रेम किरतपाल देवसागर ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

About ANV News

Check Also

Himachal News

Himachal: राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरकाघाट की बेटियों ने सीखे आत्म रक्षा के गुर।

सरकाघाट। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरकाघाट में 23 नवंबर से 28 नवंबर तक विद्यालय …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share