विधायक राजेश नागर ने कहा कि विक्की कपूर मेरे सहपाठी रहे हैं और उनका क्षेत्र की जनता के बीच एक समाजसेवी की छवि है। वह सभी के सुख दुख में साथ रहते हैं। जनता ने उनको अपना प्रधान बनाकर अच्छा काम किया है। उनको बधाई देने के अलावा मैंने उनसे क्षेत्र की समस्याओं की भी जानकारी ली है।।
उन्होंने अपने क्षेत्र में कुछ सफाई, जलजमाव जैसी परेशानियां बताई हैं। जिनके लिए अधिकारियों को मौके पर ही अवगत करा दिया है। जिनका निदान जल्द ही मिल जाएगा। नागर ने कहा कि एक आरडब्ल्यूए का भी अपने क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण किरदार होता है। नई टीम भी अपनी भूमिका पर खरा उतरेगी, इसके बारे में पूरी तरह से आश्वस्त हूं।।