Breaking News

मोदी ने नौ वर्षों में किया देश मजबूत और बेस मजबूत : औमप्रकाश धनखड़

देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने नौ वर्षों के सेवाकाल में देश को आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक , ढांचागत,सैन्य क्षेत्र में मजूबत किया है वही हर हिन्दुस्तानी के जीवन स्तर को ऊपर उठाने का उल्लेखनीय काम किया है। हरियाणा भाजपा अध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़ ने अपने विधानसभा प्रवास कार्यक्रम के तहत जिला कैथल के पूंडरी और कलायत हलकों में कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए यह बात कही।धनखड़ ने पूंडरी में अपने प्रवास की शुरुआत माता मनसा देवी जी की पूजा अर्चना कर देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना से की।

धनखड़ ने कहा कि कोरोना जैसी विपरीत परिस्थितियों में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमेशा सकारात्मक सोच के साथ देश हित में बेहतर कार्य किया है। कोरोना काल हो, अंत्योदय की भावना से अंतिम पात्र व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का काम हो। पूरे सेवा भाव से भाजपा कार्यकर्ता ने काम किया है। आज भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत सबसे मजबूत है। प्रदेश में लगभग पांच लाख कार्यकर्ता संगठन के लिए सक्रिय होकर कार्य कर रहे हैं।  

धनखड़ ने कहा कि मोदी जी के सशक्त नेतृत्व में आज भारत दुनिया की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था है। कुछ दिनों में भारत जापान को पीछे छोड़कर चौथे पायदान पर होगा। ढांचागत विकास की बात करें तो नेशनल हाईवे औऱ आईवे का जाल बिछाया जा रहा है। आप देख रहे है कैथल तीन- तीन राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़ा रहा है। डिजिटल कार्यप्रणाली से पारदर्शिता आई है और अधिकारियों की जवाबदेही तय हुई है। आत्मनिर्भर भारत, स्टार्टअप इंडिया, मूलभूत सुविधाओं में सुधार होने, स्वच्छता का माहौल बनने और सैन्य सशक्तिकरण से देश का विश्व पटल पर गौरव बढ़ा है।

धनखड़ ने कहा कि हर घर रसोई गैस, नल से जल , हर घर शौचालय होने से आज़ादी के अमृत काल मे महिलाओं का सही मायनों में सशक्तिकरण हुआ है। महिलाओं को सम्मान से जीने का अधिकार मिला है। जन धन बीमा योजना, फसल व बागवानी बीमा योजना, पशुधन किसान क्रेडिट योजना आने से खेती व पशुपालन जोखिम फ्री हो गया है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना और बीज से बाजार की नीति से किसानों की आय में बढ़ोतरी हुई है। आयुष्मान चिरायु योजना से अब गरीब आदमी को ईलाज की चिंता नहीं रही।

धनखड़ ने प्रवास के दौरान दोनों विधानसभा क्षेत्रों में शक्ति केंद्र, मंडल पालक, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, बड़ी टोली की बैठक भी ली और कार्यकर्ता से संवाद किया। इस अवसर पर आगामी कार्ययोजनाओं एवं संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की औए योजनाओं का फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि इसी माह में केंद्र में भाजपा की मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे हो रहे है। इस बड़े उत्सव की खुशी को घर घर तक पहुंचाया जाएगा। 

कलायत विधानसभा में पहुंचने महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा और ब्लॉक समिति चेयरमैन अनिल मलिक तथा सरपंचों, ब्लॉक समिति सदस्यों, जिला पार्षदों व जनप्रतिनिधियों ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर सांसद नायब सैनी, प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवोेकेट, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुभाष सजवाना, जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर, पूर्व विधायक तेजवीर सिंह, प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण ढुल, राजरमन दीक्षित आदि उपस्थित रहे।

About ANV News

Check Also

यूटी चंडीगढ़ के स्वास्थ्य सचिव ने कहा, ‘हम बनाएंगे चंडीगढ़ को तंबाकू मुक्त’

यूटी चंडीगढ़ के स्वास्थ्य सचिव और इस अवसर के मुख्य अतिथि श्री यश पाल गर्ग …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share