404 Not Found


nginx
डंगे से गिरा मोटरसाइकिल चालक, हादसे में हुई मौत - Anv news - ताज़ा हिंदी समाचार
Tuesday , January 21 2025
Breaking News

डंगे से गिरा मोटरसाइकिल चालक, हादसे में हुई मौत

मनाली। सियाली महादेव मंदिर को जाने वाली सड़क पर शुक्रवार रात बाइक चालक डंगे से नीचे गिर गया। जिससे चालक की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान 60 वर्षीय राजीव ढींगरा पुत्र राम नाथ ढींगरा निवासी पश्चिम विहार दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। राजीव ढींगरा शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे सियाली महादेव मंदिर की ओर जा रहा था। अचानक वह बाइक पर नियंत्रण खो बैठा और डंगे से नीचे गिर गया। उसके साथी उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए थे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और अस्पताल में पहुंचते ही चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मृतक लंबे अरसे से मनाली में रह रहा था। वह यहां पर दुकानदारी का कार्य करता था। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

About admin

Check Also

हिमाचल प्रदेश में 13 साल में प्रति हेक्टेयर 50% तक घट गया सेब का उत्पादन

हिमाचल प्रदेश में पिछले 13 साल में सेब उत्पादन में लगातार गिरावट आ रही है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *