Breaking News
Muktsar Crime

Muktsar Crime : गर्भवती महिला के पति और जेठ को था चरित्र पर शक, तो उठाया खौफनाक कदम|

पंजाब के मुक्तसर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया हैं. यहाँ मलोट के एक में गांव रत्ता टिब्बा में खेतों से गर्भवती महिला का शव बरामत हुआ हैं। पुलिस की जांच के बाद इस सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, महिला की हत्या उसी के पति और जेठ द्वारा मिल कर की गई हैं. थाना कबरवाला पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। (Muktsar Crime)

थाना कबरवाला पुलिस को दी शिकायत में गांव बस्ती गोनियाना निवासी मृतक महिला के भाई काला सिंह ने बताया कि उसकी बहन रमनदीप कौर का विवाह 15 साल पहले मनप्रीत सिंह पुत्र बोघा सिंह के साथ हुआ था। उनके दो बच्चे भी हैं। साथ ही उसने ये भी बताया की उसकी बहन अब भी छह माह की गर्भवती थी। जीजा मनप्रीत सिंह बहन के चरित्र पर शक करता था। उसे उसकी बहन के किसी और के साथ अवैध संबंधों का शक था। जिसके चलते अक्सर वह रमनदीप कौर पर शक करता रहता था|

अक्सर मारपीट करते थे दोनों आरोपी

इस बात को लेकर जीजा मनप्रीत सिंह व उसका बड़ा भाई गुरप्रीत सिंह रमनदीप के साथ अक्सर मारपीट किया करते थे। बीते दिन उसने बहन के साथ फोन पर संपर्क किया लेकिन उसका उसकी बहन से संपर्क न हो सका। जिसके बाद वे आशंका के चलते अपनी बहन रमनदीप के घर चला गया। मगर बहन के ससुरालिए बहन के बारे में कोई जानकारी देने की बजाए उसके किसी के साथ भाग जाने की बात कह रहे थे। अब गांव रत्ता टिब्बी के खेतों से उसकी बहन का शव बरामद हुआ। पुलिस जांच में पता चला कि उसकी बहन की हत्या जीजा और उसके जीजा के बड़े भाई ने गला घोंट कर की है और हत्या के बाद शव खेतों में फेंक दिया। (Muktsar Crime)

दोनों आरोपी गिरफ्तार

सब इंस्पेक्टर इकबाल सिंह ने बताया कि मामले में मृतक महिला के पति मनप्रीत सिंह और जेठ गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। जिसके बाद पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी अक्सर अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। आरोपियों ने महिला की गला घोंट कर हत्या कर दी और शव खेतों में फेंक दिया। आरोपितों को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। हालांकि, अब दोनों आरोपियों पुलिस की गिरफ्तार में हैं|

About ANV News

Check Also

Sukhpal Singh Khaira

Punjab News: ड्रग्स तस्करी मामले में पंजाब के कांग्रेस MLA सुखपाल सिंह खेहरा हुए गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने आज यानी गुरूवार (28 सितंबर) की सुबह कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खेहरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share