
मुम्बई में हुए कार्यक्रम में पिछले साल की विजेता सीनी शेट्टी ने नंदिनी गुप्ता को मिस इंडिया का ताज पहनाया। अब नंदिनी मिस वर्ल्ड 2023 में भारत को रिप्रेजेंट करेंगी। मिस इंडिया 2023 में स्ट्रेला थोना ओजम लुवांग को सेकेंड रनर अप और sherya पूजा को फर्स्ट रनर अप घोषित किया गया।मिस इंडिया बनी नंदिनी के पिता सुमित गुप्ता पेशे से किसान है। नंदिनी गुप्ता का परिवार कोटा की पुरानी सब्जी मंडी में व्यवसाय करते है। नंदिनी ने बताया कि बिजनेस मैनेजमेंट कि पढ़ाई के साथ इस प्रतियोगिता की तैयारी की है। नंदिनी गुप्ता का मानना है कि पहचान बनाने के लिए असफलता भी ज़रूरी है। जब हम कैरियर या जीवन के बारे में सोचे तो तमाम कठिनाइयों और विपरीत परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आगे बड़ें। अगर लक्ष्य को हासिल करने में असफलता मिलती है तो उससे घबड़ाए नही बल्कि उस परिस्थिति में भी अपने आप को मजबूत बनाए रखने की जरूरत है।नंदिनी गुप्ता रतन टाटा को अपना एस्प्रिशन मानती हैं, वे प्रियंका चोपड़ा से भी इंस्पायर है। नंदिनी के पिता कोटा के पास भांडाहेड में खेती करते हैं नंदिनी की मां गृहिणी है और छोटी बहन नौवी की छात्रा है।नंदिनी के पिता ने बताया आगे क्या होगा और क्या उसे सूट करेगा ये सब उसके हिसाब से तय होगा अभी तो परिवार खुशियां मनाने में व्यस्त है
