हिमाचल प्रदेश में पिछले दिनों भारी बारिश ने बहुत तबाही मचाई। जिस कारण प्रदेश में बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने से करोड़ो का नुक्सान हो गया और कई लोगों ने अपनी जान गवा दी| जिस आपदा के कारण लोग बेघर भी हो गए| वही आज, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का मंगलवार (12 सितंबर) सुबह आपदा से हुए भारी नुकसान का जायजा लेने हिमाचल पहुंचीं। प्रियंका चंडीगढ़ के एयरपोर्ट से कुल्लू के भुंतर पहुंचीं। उनके साथ मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, सांसद प्रतिभा सिंह और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी मौजूद रहे। जिसके बाद प्रियंका ने बाढ़ से हुई तबाही का जायजा लिया। प्रियंका ने भुंतर में बाढ़ प्रभावितों से मुलाकात भी की। इस दौरान उन्होंने प्रभावित लोगों की समस्याओं को सुना और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
प्रियंका गांधी सोलन और मंडी जिले का भी दौरा करेंगी। मनाली में बाढ़ प्रभावितों से बातचीत के बाद उनका हेलिकाप्टर से मंडी के पंडोह जाने और प्रभावितों से मिलने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके बाद वह सोलन पहुंचेंगी। इसके बाद प्रियंका कल्याणी हेलिपेड से शिमला आएंगी। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी शिमला के छराबड़ा स्थित अपने आवास पर ही रुकेंगी। बुधवार को वह शिमला में भी आपदा प्रभावितों से मुलाकात कर बातचीत कर सकेंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगी|