404 Not Found


nginx
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ मंडी जिला अध्यक्ष संजय गारला का हार्ट अटैक से निधन - Anv news - ताज़ा हिंदी समाचार
Tuesday , January 21 2025
Breaking News

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ मंडी जिला अध्यक्ष संजय गारला का हार्ट अटैक से निधन

सरकाघाट। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला मंडी के अध्यक्ष एवं कृषि एवं प्रसार अधिकारी (56) संजय गारला का आज सुबह मैक्स अस्पताल चंडीगढ में हार्ट अटैक से निधन हो गया उनके निधन की सूचना मिलते ही समुचे क्षेत्र में शोक की लहर है गारला पिछले एक वर्ष से मैक्स अस्पताल में किडनियों का उपचार करवा रहे थे। संजय गारला एक नेक इमानदार और कर्मठ अधिकारी ही नही थे। बल्कि, कर्मचारियो की समस्याओं को लेकर हर समय तैयार रहते थे। वे कर्मचारियों की मांगो को सरकार के आगे बहुत ही प्रभावी ढंग से उठाते ही नहीं रहते थे बल्कि गरीब असहायों और जरूरमंदो की मदद के लिए भी हमेशा आगे रहते थे। वर्तमान में वे कृषि विभाग धर्मपुर में कृषि प्रसार अधिकारी के पद पर कार्यरत थे।

हाल ही में उन्हें अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का जिला मंडी का अध्यक्ष वनाया गया था। इससे पहले वह कृषि प्रसार अधिकारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष भी रह चुके थे वे एक बहुत सौम्य स्वाभाव और मिलनसार प्रवृति के इंसान थे हमेशा हंसमुख दिखाई देने वाले संजय गारला अब आंखो से ओझल हो गए है हालांकि  संजय गारला हमारे बीच नही है लेकिन उनकी यादें  और समाज के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्यो को लेकर उन्हें हमेशा याद किया जाता रहेगा। बुधवार बाद दोपहर जैसे ही संजय गारला का शव चंडीगढ़ से उनके ड़बरोग में लाया गया तो माहौल गमगीन हो गया।

सैकड़ो लोग उनकी अंतिम विदाई के लिए एकत्रित हो गए वह अपने पीछे दो बेटियां, पत्नी, बीमार मां और पिता और भाई बहनों को रोता बिलखता छोड़ गए है। संजय गारला के अकस्मात निधन पर पुर्व मंत्री रंगीला राम राम, विधायक दलीप ठाकुर, धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर, प्रदेश कांग्रेस महासचिव पवन ठाकुर, जिला परिषद सदस्य मुनीष शर्मा, चंद्र मोहन शर्मा वंदना गुलेरिया गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष राजेश राव, एनपीएसईए के महाचिव रितेश कुमार नगर परिषद  सरकाघाट के अध्यक्ष कश्मीर सिंह, उपाध्यक्ष बृजलाल, पुर्व उपाध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान, राजेश कौंडल, अश्विनी गुलेरिया, ध्यान सिंह आदि ने संजय गारला के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है और उनकी आत्मा की शान्ति के लिए परमपिता  परमात्मा से इस पुन्य आत्मा को अपने चरणो में स्थान प्रदान करने की प्रार्थना की । 

बेटियों ने दिया कंधा और मुख अग्नि

इस दौरान हर एक की आंख नम हो गई, जब संजय गारला की अर्थी को उनकी दोनों बेटियों ने कंधा दिया और मुखाग्नि दी।

About admin

Check Also

हिमाचल प्रदेश में 13 साल में प्रति हेक्टेयर 50% तक घट गया सेब का उत्पादन

हिमाचल प्रदेश में पिछले 13 साल में सेब उत्पादन में लगातार गिरावट आ रही है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *