Breaking News
Manali News

रोहतांग में दो गुना हुई पर्यटक वाहनों की संख्या, पहुंचे 572 वाहन

मनाली। रोहतांग दर्रे में बिछी बर्फ की सफेद चादर सैलानियों को आकर्षित करने लगी है। सप्ताहांत के चलते बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटक वाहनों में इजाफा हुआ है। रोहतांग दर्रे में पर्यटक वाहनों की संख्या दो गुना हो गई है। रविवार को 572 वाहन रोहतांग पहुंचे जिनमें 280 डीजल इंजन वाहन थे, जबकि 292 पैट्रोल इंजन वाहन शामिल रहे। दशहरा पर्व कुल्लू-मनाली के लिए खुशियां लेकर आया है। बरसात के दिनों आई प्राकृतिक आपदा के जख्म अब भरने लगे हैं। मनाली के सभी पर्यटन स्थल पर्यटकों से चहकने लगे हैं। रोहतांग दर्रे में ही लगभग 4000 पर्यटकों ने दस्तक दी है। जुलाई के बाद पहली बार पर्यटकों की संख्या ने रोहतांग में चार हजार का आंकड़ा छुआ है। शनिवार के करीब रोहतांग जाने वाले पर्यटक वाहनों की संख्या 234 थी जो आज बढ़कर 572 हो गई। प्रशासन ने रोहतांग जाने के लिए ओन लाइन सुविधा दे रखी है। आज 572 परमिंट रोहतांग के लिए बुक हुए हैं।

रविवार को अष्टमी के चलते मंदिरों में भी पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी। माता हिडिम्बा मन्दिर में दिन भर पर्यटक श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही। शाम को माल रोड मनाली में भी पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिली। सभी छोटे बड़े होटलों में भी रौनक लौट आई है। मनाली के होटलों में 30 से 35 प्रतिशत के बीच आक्यूपेंसी चल रही है। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर व रोशन ठाकुर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पर्यटन कारोबार पटरी पर लौटने लगा है। डिटीडीओ सुनयना शर्मा ने बताया कि रोहतांग जाने वाले पर्यटक वाहनों में आज दो गुना बढ़ोतरी हुई है। आज 572 परमिंट आन लाइन बुक हुए हैं।

About ANV News

Check Also

Himachal News

Himachal: राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरकाघाट की बेटियों ने सीखे आत्म रक्षा के गुर।

सरकाघाट। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरकाघाट में 23 नवंबर से 28 नवंबर तक विद्यालय …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share