शिमला गुड़िया मामले पर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के विवादित बयान पर प्रदेश भाजपा ने चौतरफा हमला कर दिया है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि प्रतिभा सिंह ने पहले इस दु:खद घटना को छोटी वारदात बताया और अब कह रही हैं कि उन्होंने ऐसा कहा ही नहीं था। जम्वाल ने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ, जब प्रतिभा सिंह ने विवादित बयान देकर पूरी जिम्मेदारी मीडिया पर डाल दी हो।

जम्वाल ने कहा कि प्रतिभा सिंह ही नहीं, बल्कि विक्रमादित्य भी ऐसा करते हैं। वह खुद कर्मचारियों को पटक-पटकर प्रताड़ित करने की धमकी देते हैं और हंगामा होता है, तो मीडिया पर दोष डाल देते हैं। अपनी गलती वे कभी स्वीकार नहीं करते। अपनी अनियंत्रित बयानबाजी का ठीकरा मीडिया और विपक्ष पर फोड़ने से बेहतर होगा कि प्रतिभा सिंह और तमाम कांग्रेस नेता सोच-संभलकर बोलें।