हिमाचल प्रदेश में पिछले दिनों भारी बारिश के कारण पहले ही इतनी तबाही मच चुकी हैं। वही अब, प्रदेश में मौसम विभाग के येलो अलर्ट के बीच धर्मशाला, नालगढ़ और कई स्थानों पर भारी बारिश हुई है। इस बार फिर दो मकानों को नुकसान होने के साथ एक NH समेत 128 सड़कें अभी भी बंद है। ताजा वर्षा के बाद कई घरों में पानी घुसने के साथ पुल पर आवाजाही को रोना पड़ा। मौसम विभाग ने आगे तीन दिनों के लिए प्रदेश के सभी जिलों में बांधी व बारिश को लेकर येलो अर्ट जारी किया है। इस दौरान मौसम विभाग ने कई सथानों पर भारी बारिश होने की संभावना भी जताई है।
वही, धर्मशाला में 68.2, कांगउ़ा में 52, डलहौजी में 20 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। ताजा वर्षा के बाद दो से चार डिग्री तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अब तक नुकसान का आकलन 8661.68 करोड़ पहुंच गया है। अभी तक 432 लोगों की विभिन्न कारणों से मौत हो चुकी है। जिसमें से 145 लोगों की मौत भूस्खलन, बाढ़ और बादल फटने के कारण हुई है। मानसून के दौरान 2617 मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। 11032 मकानों को नुकसान हुआ है। 318 दुकानों के साथ 5913 गौशालाओं को नुकसान पहुंचा है। प्रदेश में अब तक हुए नुकसान में लोक निर्माण विभाग का नुकसान 2941.54 करोड़, जल शक्ति विभाग को 2119.10 करोड़, बिजली बोर्ड को 1740.16 करोड़ का नुकसान हुआ है।
हालांकि, प्रदेश सरकार द्वारा आपदा ग्रस्त लोगों को हर संभव मदद प्रदान की जा रही हैं। वही बीते कल (15 सितंबर) को मुख्यमंत्री सुक्खू और उनकी धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर ने आपदा ग्रस्त लोगों की सहायता के लिए मुख्य सचिव को राशि का चेक सौंपा था।