Breaking News

गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के जन्मोत्सव पर आयोजित

भागवत गीता गऊमाता और राष्ट्रगौरव को समर्पित गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानन्द महाराज का जन्मोत्सव करनाल के सेक्टर 12 हुड्डा ग्राउंड में कृष्ण कृपा जियो गीता के भक्तों द्वारा कृष्ण कृपा प्रेरणा उत्सव के रूप में मनाया गया। इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में स्वामी ज्ञानानंद महाराज के प्रदेशभर से आए अनुयायियों तथा करनाल के लोगों ने भाग लिया। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के जन्मोत्सव पर आयोजित कृष्ण कृपा प्रेरणा उत्सव में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शिरकत की, इस मौके पर उनके साथ लोकसभा स्पीकर ओम बिरला तथा देश के सुप्रसिद्ध संत महात्माओं की श्रेणी में मुख्य रूप से स्वामी अवधेशानंद महाराज, शंकराचार्य जी महाराज, साध्वी ऋतंभरा तथा कई अन्य साधु महात्माओं ने भी शिरकत की। कृष्ण कृपा प्रेरणा उत्सव कार्यक्रम में पहुंचकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उत्सव में मौजूद साधु संतों से आशीर्वाद भी लिया। आयोजन में पहुंचने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का बीजेपी पदाधिकारियों तथा कार्यक्रम के आयोजकों ने पुष्प भेंट कर उनका स्वागत किया। वी ओ इस अवसर पर अपने अभिभाषण के दौरान बोलते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने गीता के सार के रूप में अपने जीवन को समर्पित कर समाज की सेवा करने का जो कदम उठाया है वह सराहनीय है। मुख्यमंत्री ने गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के जन्मोत्सव पर उन्हें बधाई तथा शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि मनुष्य जीवन के एक वाक्य को अपने जीवन में उतार ले तो जीवन धन्य हो सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने परिवार पहचान पत्र बनाने के साथ-साथ हरियाणा की जनता के जन्म दिवस को भी रिकॉर्ड के रूप में रखा है गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के जन्मदिन के साथ-साथ 15 मई को हरियाणा प्रदेश के 94 हजार 558 लोगों का भी जन्मदिन है तो इस अवसर पर प्रदेश के उन लोगों को भी जन्मदिन की बधाई तथा शुभकामनाएं जिनका आज जन्मदिन है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संतों का जन्मदिन तो सूर्य की तरह होता है जो सभी मनुष्य के जीवन में प्रकाश की किरने डालता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने एक लेखक के रूप में काम करते हुए गीता के अलग-अलग वाक्यों को समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में चाहे वह किसान हो चाहे वह जवान हो या फिर राजनीति से जुड़े लोगों को समझाया है। ताकि वह गीता का अनुसरण कर अपने जीवन को सफल बना सकें। गीता की मांग हिंदुस्तान के साथ-साथ अब विदेशों में भी उठने लगी है और इसके प्रचार एवं प्रसार के लिए गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद निरंतर प्रयास कर रहे हैं जो सराहनीय है इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज का जन्मोत्सव कार्यक्रम सोमवार को देर शाम से शुरू होकर देर रात्रि तक चलता रहा।

About ANV News

Check Also

राम कुमार ने बद्दी में जांची सीवरेज, सफाई और यातायात व्यवस्था 

मुख्य संसदीय सचिव (नगर नियोजन, उद्योग एवं राजस्व) राम कुमार ने गत दिवस सोलन ज़िला …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share