Breaking News
Manali News

जिला परिषद कैडर कर्मचारियों के समर्थन में उतरे पंचायत प्रतिनिध

मनाली। विकास खण्ड नगर में चल रही जिला परिषद अधिकारी व कर्मचारी महासंघ इकाई नगर की कलम छोड़ हड़ताल आज 10 वें दिन में प्रवेश कर गई है। आज जिला परिषद कैडर कर्मचारियों के समर्थन में पंचायत प्रतिनिधि भी उतर आए। पंचायत समिति नगर के अध्यक्ष खेख राम तथा प्रधान संध नगर खण्ड रोहित वत्स धामी इन कर्मचारियों के बीच में उपस्थित हुए।

अध्यक्ष पंचायत समिति नगर व प्रधान संघ के अध्यक्ष रोहित वत्स धामी ने सरकार से मांग की ये कर्मचारी लम्बे समय से अपनी मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। सरकार जल्द से जल्द इन कर्मचारियों की मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर कोई साकारात्मक कदम उठायें। क्योंकि पंचायत सचिव व अन्य पंचायत कर्मचारियों की अनुपस्थिति में पंचायत में सारे कार्य ठप हो गए हैं। आम जनता को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है साथ ही हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों से भी जल्द से जल्द ग्राम पंचायतों में लौटने का आहवान किया। जिला परिषद अधिकारी कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष दुनी चन्द भारती व खण्ड अध्यक्ष हर्षदीप ने अध्यक्ष पंचायत समिति नगर व प्रधान संघ विकास खण्ड नगर का उनकी मांग सरकार तक पंहुचाने तथा उनके बीच उपस्थित होने व उनकी समस्यांओ को सुनने के लिए धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि हम यह हड़ताल बहुत मजबूरी में कर रहे हैं क्योकि विभाग में न होने के कारण हम लोगों को प्रदेश के कर्मचरियों को मिलने बाले लाभों के लिए हर बार संघर्ष करना पड़ रहा है। छठे वेतन आयोग का लाभ हिमाचल प्रदेश में निगमों व बोर्डाे के कर्मचारियों तक को वर्ष 2016 से जारी किया गया है परन्तु खेद का विषय है कि केबल यही वर्ग इस लाभ के लिए अभी भी संघर्ष कर रहा है। इन कर्मचरियों को न ही पुरानी पैंशन योजना मिली है और न ही हमें कोई प्रमोशन चैनल है। हाल ही में जारी डीए तक से भी यह वर्ग वंचित रह गया है।

About ANV News

Check Also

Himachal News

Himachal: संधोल में 14 वें दिन भी जारी रही महिलाओं की हड़ताल

सरकाघाट। पिछले 14 दिन से स्वास्थ्य सेवाओं व रुके पड़े विकास कार्यों को लेकर धरना …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share