पंचकूला चंडीगढ़ बॉर्डर पर पंच और सरपंचों द्वारा लगातार जारी धरने पर शामिल हुए आम आदमी पार्टी वरिष्ठ नेता चित्र सरवारा और योगेश्वर शर्मा।
साथ ही महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू भी अपना समर्थन देने प्रदर्शनकारी सरपंचों के बीच पहुंचे।
MLA बलराज कुंडू, AAP नेता चित्र सरवारा और योगेश शर्मा ने कड़े शब्दों में हरियाणा सरकार और हरियाणा पुलिस द्वारा पंच सरपंचों पर किए गए लाठीचार्ज और बर्बरता पूर्ण व्यवहार की निंदा की।
काबिले जिक्र है कि कल पंचकूला से चंडीगढ़ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आवास के घेराव के लिए कूच कर रहे हजारों पंच सरपंचों को पंचकूला और चंडीगढ़ पुलिस ने रोका था।
जहां पर प्रदर्शनकारी सरपंचों ने जब आगे बढ़ने की कोशिश की तो पंचकूला पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया।
इस लाठीचार्ज में करीब 100 से ज्यादा पंच सरपंच घायल हुए जबकि 25 पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए।
पंचकूला पुलिस ने प्रदर्शनकारी सरपंचों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की।
उपद्रव करने, बिना इजाजत के मार्च करने और घातक हथियार से लैस होने की विभिन्न धाराओं के तहत किया गया केस दर्ज।
आपको बता दें कि लाठीचार्ज के बावजूद सभी पंच सरपंच पंचकूला चंडीगढ़ बॉर्डर पर कल से ही डटे हुए हैं।
और अब विभिन्न विपक्षी दलों द्वारा उन्हें समर्थन की घोषणा की जा रही है।
और सरकार द्वारा किए गए लाठीचार्ज की निंदा की गई।