Breaking News

2024 में तीसरी बार भी भाजपा सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे पन्ना प्रमुख: ओमप्रकाश धनखड़

चंडीगढ़
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि 2024 में देश और प्रदेश में तीसरी बार भी भाजपा सरकार बनाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका पन्ना प्रमुखों को निभानी है। उन्होंने कहा कि भाजपा पन्ना प्रमुखों के दम पर तीसरी बार सरकार बनाएगी। मोदी विरोध में एक मंच पर आने की कोशिश में लगे विपक्षी पार्टियों के नेताओं पर वार करते हुए धनखड़ ने कहा कि विपक्ष अपने षड़यंत्र में कभी कामयाब नही होगा। देश में तीसरी बार भी मोदी सरकार पूर्ण बहुमत से आएगी।
ओमप्रकाश धनखड़ तोशाम में पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस मौके पर जमकर कांग्रेस पर भी वार किए। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पहले जब कांग्रेसी विदेश में जाते थे तब भारतीय नेताओं जूते उतारकर तलाशी ली जाती थी और आज विदेश के राष्ट्राध्यक्ष पीएम मोदी के पैर छूते हैं और गले मिलते हैं, यह बदलता हुआ भारत है। श्री धनखड़ ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व का ही करिश्मा था कि रूस व यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को बीच में रुकवाकर देश के छात्रों को सकुशल भारत लाया गया। उन्होंने कहा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार विकास के पथ पर बढ़ रहा है। भाजपा अध्यक्ष ने कश्मीर से धारा 370 हटाने, सर्जिकल स्ट्राइक सहित विभिन्न मुद्दों का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा जो कहती है वह करती है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा की कोरोना काल में हमारे देश में तैयार वैक्सीन विदेशों में भेजी गई और कोरोना से बचाया।
धनखड़ ने कहा कि सभी पन्ना प्रमुखों का पार्टी के विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान है। पार्टी हमेशा से ही अपने पन्ना प्रमुख के बलबूते सफल रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने बूथ की समस्याओं का समाधान करवाने का कार्य करें। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि पन्ना प्रमुख लोगों को सरकारी योजनाओं से अवगत कराएं। यहां
कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि प्रदेश का कृषि बजट 2014-15 में 816 करोड़ था, वहीं अब वर्ष 23-24 करीब पांच गुणा बढ़ोतरी कर 3900 करोड़ रुपए कर दिया गया है। किसानों की फसल का 72 घंटे में भुगतान किया जा रहा है, भुगतान में देरी होने पर 9 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। बाजरा भांवातर भरपाई योजना के तहत भी वर्ष 2021-22 में 437 करोड़ और 22-23 में 390 करोड़ किसानों के खातों में डाले गए। कृषि मंत्री श्री दलाल ने कहा कि फसल बीमा योजना के तहत 2005 से 2014 तक 6384 करोड़ रुपए किसानों के खातों में डाले गए।
तोशाम की अनाज मंडी में हुए इस पन्ना प्रमुख सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष का जबरदस्त स्वागत किया गया। कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल, सांसद धर्मबीर सिंह, युवा आयोग हरियाणा के चेयरमैन मुकेश गौड़, जिला परिषद चेयरपर्सन अनिता मलिक , कार्यक्रम आयोजक पूर्व विधायक शशिरंजन परमार ने भी पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित किया।

About ANV News

Check Also

Dr. Ashok Tanwar

आम आदमी पार्टी से कैपियन कमेटी के चेयरमैन डॉ. अशोक तंवर आज फरीदाबाद दौरे पर रहे

हरियाणा के फरीदाबाद में आम आदमी पार्टी से कैपियन कमेटी के चेयरमैन डॉ अशोक तंवर …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share