हिमाचल प्रदेश के नेशनल हाईवे 707 पांवटा-शिलाई रविवार रात को बारिश के बीच भूस्खलन होने के कारण बंद हो गया। इस वजह से सतौन और कमरऊ के बीच हेवना और चीलोंन के समीप सड़क मार्ग बंद हुआ था। बताया जा रहा है कि भूस्खलन के कारण रात के करीब एक बजे सड़क बंद हुई, जिस वजह से रातभर लोग वही फंसे रहे। नेशनल हाईवे को बहाल करने के लिए एसडीएम कफोटा के आदेशों पर सुबह 8 बजे मशीनरी लगाई गई। शिमला के कुछ लोग रात से हेवना के समीप फंसे रहे। हालांकि, अब तक सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
