404 Not Found


nginx
गंदगी के चलते लोगों को करना पड़ रहा था बड़ी समस्या का सामना - Anv news - ताज़ा हिंदी समाचार
Tuesday , January 21 2025
Breaking News

गंदगी के चलते लोगों को करना पड़ रहा था बड़ी समस्या का सामना

बल्लभगढ़ के दशहरा ग्राउंड में नगर निगम द्वारा पिछले काफी समय से पूरे शहर के नाले व सीवर की गंदगी को लाकर डाला जा रहा था। जिसके कारण लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा था। इसको लेकर लोगों ने अपनी समस्या की शिकायत नगर निगम में और बल्लभगढ़ के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा को बार-बार दी लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं की गई। आखिर में परेशान होकर लोगों  ने बल्लभगढ़ पूर्व विधायक शारदा राठौर से मदद की गुहार लगाई, तो तुरंत मौके पर पहुंच कर शारदा राठौर ने लोगों की इस समस्या पर आवाज उठाई और प्रशासन को चेतावनी दी के अगर लोगों की यह समस्या जल्द दूर नहीं की गई।।

 

तो वही स्थानीय लोगों के साथ मिलकर इसके खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगी। पूर्व विधायक शारदा राठौर के चेतावनी देने के दो दिन बाद ही नगर निगम अलर्ट मोड में दिखाई दिया और आज दशहरा ग्राउंड से गंदगी को उठाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस मौके पर लोगों ने पूर्व विधायक शारदा राठौर का तेह दिल से धन्यवाद किया है

About Ritik Thakur

Check Also

हिमाचल प्रदेश में 13 साल में प्रति हेक्टेयर 50% तक घट गया सेब का उत्पादन

हिमाचल प्रदेश में पिछले 13 साल में सेब उत्पादन में लगातार गिरावट आ रही है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *