Breaking News

प्रकाश सिंह बादल भारतीय राजनीति में एक कदावर नेता थे अनिल विज

चण्डीगढ़, 26 अप्रैल- हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने आज पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री बादल (95 वर्ष) ने गत दिवस देर सायं मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली।

आज यहां जारी एक संदेश में विज ने कहा कि प्रकाश सिंह बादल ने न केवल पंजाब की प्रगति के लिए अथक प्रयास किए, बल्कि उन्होंने देश के विकास में भी अपना अहम योगदान दिया। उन्होंने कहा कि प्रकाश सिंह बादल भारतीय राजनीति में एक कदावर नेता थे और वे एक उल्लेखनीय राजनीतिक भी थे। विज ने कहा कि वे एक दूरदर्शी नेता होने के साथ-साथ सदा ही लोगों के उत्थान के लिए आगे रहते थे, इसलिए पंजाब की राजनीति में उनका एक अहम स्थान था।

विज ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के देहांत पर शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में सांस लेने में परेशानी होने की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था। जहां गत दिवस देर सायं उन्होंने अंतिम सांस ली। वे पहली बार 1970 में मुख्यमंत्री बने और उन्होंने एक गठबंधन सरकार का नेतृत्व किया। इसके बाद वे 1977-80, 1997-2002, 2007-12 और 2012-2017 में भी पंजाब राज्य के मुख्यमंत्री रहे।

About ANV News

Check Also

कांग्रेस सरकार ने किया कुप्रबंधन अब केंद्र सरकार को ठहरा रही दोषी

शिमला, भाजपा प्रवक्ता एवं पूर्व चेयरमैन बलदेव तोमर ने कहा कि भाजपा का मानना है …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share