Breaking News

करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कैदी आज सुबह  फरार हो गया

करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कैदी आज सुबह  फरार हो गया। सुरक्षा के मध्य नजर  पुलिस गार्ड अस्पताल में तैनात किए गए थे, लेकिन फिर भी कैदी फरार हो गया। जिसमें पुलिस गार्ड की बड़ी लापरवाही सामने आई है। ऐसे में सवाल यह है कि कैदी पुलिस गार्ड के होते हुए कैसे फरार हो गया? दूसरा कई घंटे बीतने के बावजूद भी गार्ड्स ने अपने उच्च अधिकारियों को सूचित तक नहीं किया।

जानकारी के अनुसार फरार  हुए कैदी सन्नी ने रात को 12.40 बजे अपने कपड़ों का फंदा बना कर आत्महत्या का प्रयास किया था, जिसके बाद  उसे करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवा दिया गया था। आज सुबह कैदी संदिग्ध हालातों में अस्पताल से फरार हो गया। कैदी की सुरक्षा को लेकर पुलिस गार्ड तैनात किए गए थे, जब कैदी भागा तो पुलिस गार्डो ने उसका पीछा भी किया, लेकिन जिला प्रशासन को इसकी खबर नहीं दी। अगर पुलिस गार्ड मुस्तैद होकर डायल 112 या नजदीकी पुलिस को कैदी के फरार होने की जानकारी देते तो शायद आरोपी कैदी पुलिस के हत्थे चढ़ सकता था, लेकिन लापरवाही बरती गई और कैदी फरार हो गया।अस्पताल से फरार हुए सन्नी पर चोरी के मुकदमे दर्ज है और इन्ही मुकदमों में कैदी 5 साल की सजा काट रहा है। 

कैदी के फरार होने की सूचना के बाद  पुलिस अस्पताल में पहुंचे और छानबीन में जुट गई। पुलिस  फिलहाल पुलिस कैदी की तलाश में इधर-उधर भटक रही है और कैदी को दोबारा पकड़ने का प्रयास कर रही 

About sash

Check Also

बाइक सवार को मौत के घाट उतारा

फरीदाबाद के पन्हेरा खुर्द की हैं जहां पर शुक्रवार की देर शाम पन्हेरा खुर्द के …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share