हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने तबाही मचाई हुई हैं. बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं से प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है। प्राकर्तिक आपदा से प्रदेश को करोड़ों का नुकसान हो चुका है। जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त है, राज्य में सैकड़ों सड़कें बंद हैं। ऐसे में विभिन्न राज्य ने हिमाचल के लिए आर्थिक मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। इसी बीच कांग्रस नेता प्रियंका गांधी ने राज्य के लिए केंद्र सरकार से एक खास मांग की है। (Priyanka Gandhi)
प्रियंका ने केंद्र सरकार से हिमाचल की आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने वीरवार को केंद्र सरकार से हिमाचल प्रदेश में मचे कोहराम को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का आग्रह किया है। उन्होंने इस संबंध में एक ट्वीट जारी किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए केंद्र सरकार से अपील है कि त्रासदी से हुए भारी नुकसान को देखते हुए हिमाचल प्रदेश में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए, ताकि आपदा का नुकसान झेल रहे हमारे बहनों-भाईयों को उचित व जल्द राहत मिल सके।
प्रियंका गांधी ने यह भी कहा कि आपदा के इस कठिन समय में मेरी प्रार्थनाएं हिमाचल वासियों के साथ हैं। कई राज्यों ने हिमाचल प्रदेश की मदद के लिए सराहनीय व संवेदनशील कदम उठाया है। इस भयावह आपदा के समय सभी देशवासियों को हिमाचल वासियों के साथ खड़े होकर उनका हौसला बढ़ाना चाहिए। (Priyanka Gandhi)
330 लोगों की हुई मौत
भारी बारिश के कारण भूस्खलन, बादल फटने और बाढ़ की घटनाएं हुई हैं और भूस्खलन की घटना तो प्रदेश में बढ़ती ही जा रही है. जिससे राज्य में काफी नुकसान हुआ है और अभी भी हो ही रहा हैं। हिमाचल प्रदेश सरकार ने पूरे राज्य को ‘प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्र’ घोषित कर दिया है। राज्य सरकार के आंकड़ों के अनुसार, अब तक 330 लोगों ने इस भयावक आपदा में अपनी जान गवा दी है। वहीं, 35 लोग अभी भी लापता हैं और 12,000 घर बह गए हैं।
तमिलनाडु सरकार ने प्रदेश को दी 10 करोड़ रुपये की मदद
संकट की इस घड़ी में राजस्थान, कर्नाटक और तमिलनाडु जैसे राज्य हिमाचल प्रदेश के साथ खड़े हैं और उन्होंने प्रदेश को आर्थिक सहायता दी है। तमिलनाडु सरकार ने वीरवार को हिमाचल प्रदेश के आपदा राहत कोष में 10 करोड़ रुपये का योगदान दिया। हालांकि, मुख्यमंत्री सुक्खू भी इस मुश्किल घड़ी में पीड़ितों के साथ हैं और उन्हें हर संभव मदद करने का प्रयास कर रहे हैं| (Priyanka Gandhi)