हिंदू संगठन के वाट्सएप ग्रुप में आरोपी आकाशदीप जुड़ा हुआ है। जिसने अपने वाट्सएप स्टेट्स पर पंजाबी भाषा में फोटो सहित विवादित स्टेट्स लगा रखा है।आरोपी भिंडरावाला ग्रुप के अमृतपाल के भाषण व वीडियो को पसंद करता था। उसके बारे में भी पुलिस पूछताछ करेगी। इसलिए ही उसे रिमांड पर लिया गया है। उसके दोस्तों के बारे में भी पुलिस जानकारी लेगी। यदि किसी की संदिग्ध गतिविधि हुई तो उसे भी पकड़ा जा सकता है।
वही इस मामले में शिकायत कर्ता सामने आया है जो हिन्दू संगठन से जुड़ा है उसका कहना
की उन्होंने आकाशदीप नामक व्यक्ति की एक शिकायत दी थी जिसमें आकाशदीप ने अपने स्टेटस पर देश के प्रति आपत्तिजनक लिखा हुआ था, शिकायत कर्ता ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि जो उन्होंने शिकायत दी थी पुलिस ने उस शिकायत को बदल कर दूसरी धाराओं में अपने ही एक पुलिसकर्मी द्वारा शिकायत दिलवाकर एफ आई आर दर्ज कर दी।उन्होंने जो शिकायत दी उसके बिल्कुल विपरीत एफ आई आर दर्ज की है।पकड़े गए युवक के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए।उसने जो किया है वो सरासर गलत है।
बुडिया थाना एसएचओ ईश्वर चंद ने जानकारी देते हुए बताया कि बूड़िया थाना के सुरक्षा एजेंट मनोज कुमार की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी आकाशदीप हिंदू संगठन के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ा हुआ था। आरोपी ने अपने वाट्सएप स्टेट्स पर पंजाबी भाषा में फोटो सहित विवादित स्टेट्स लगा रखा था। इस पोस्ट में भारत माता पर भी विवादित शब्द लिखे गए थे। जिससे देशवासियों की भावनाओं को आहत किया गया। उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।