पंजाब भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह नैनेवाल ने आज चंडीगढ़ में भाजपा पंजाब के प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पंजाब सरकार द्वारा किसानों पर किए गए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की और कहा कि भगवंत मान सरकार की ज्यादतियां स्वीकार्य नहीं हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा अब तक पंजाब के किसानों को गुलाबी सुंडी और ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा नहीं दिया गया है और न ही बाढ़ से हुए नुकसान का कोई मुआवजा दिया गया है, केवल गलत बयानबाजी की जा रही है इसके उलट भगवंत मान की सरकार किसानों की आवाज को दबाने के लिए उन पर जुल्म तक कर रही है जो बर्दाश्त के बाहर है। (Punjab News)
नैनेवाल ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री एक अहंकारी राजा की तरह व्यवहार कर रहे हैं जिसकी पंजाब भाजपा किसान मोर्चा कड़ी निंदा करता है। उन्होंने मांग की कि किसानों पर लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार पुलिस अधिकारी को तुरंत बर्खास्त किया जाए और किसानों की सभी मांगें मानी जाएं. गुलाबी सुंडी, ओलावृष्टि और बाढ़ से हुए नुकसान को देखते हुए पंजाब सरकार को किसानों से किए सभी वादे तुरंत पूरे करने चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पंजाब के लोगों से कोई सहानुभूति नहीं है। मुख्यमंत्री बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के बजाय दूसरे राज्यों में आम आदमी पार्टी के प्रचार में लगे हैं, जो बेहद निंदनीय है. पंजाब भाजपा किसान मोर्चा इसकी कड़ी निंदा करता है। उन्होंने मांग की कि लाठीचार्ज के दौरान शहीद हुए किसान के परिवार को कम से कम 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए, परिवार का सारा कर्ज माफ किया जाए और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए. उनके साथ पंजाब भाजपा प्रदेश मीडिया संयुक्त सचिव हरदेव सिंह उभा और गुलशन सूद भी मौजूद रहे। (Punjab News)