Breaking News
Punjab News

भारी बारिश के चलते पंजाब सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 23 से 26 अगस्त तक बंद रहेंगे सभी स्कूल|

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला में 23 से 26 अगस्त, 2023 तक स्कूल बंद रहेंगे। पंजाब सरकार ने तेज़ बारिश के चलते बाढ़ जैसी स्थिति को देखते हुए प्रदेश के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों को 26 अगस्त तक बंद करने का एलान किया है। यह निर्णय सरकारी, गैर सरकारी, प्राइवेट सभी स्कूलों के लिए लागू होगा। जिसकी जानकारी राज्य के शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस दौरा सोशल मीडिया पर दी गई है। वही ‘पंजाब में अब सभी स्कूल 23 से 26 अगस्त तक बंद रहेंगे. हिमाचल प्रदेश और पंजाब में भारी बारिश के बाद कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। सभी स्कूलों को तत्काल प्रभाव से 26 अगस्त तक बंद करने का निर्णय लिया गया है। नीचे आप यह ट्वीट देख सकते हैं। (Punjab News)

वहीं, हिमाचल प्रदेश में होने वाली भारी बारिश के चलते पंजाब में भी स्थिति काफी खराब है। भाखड़ा व पौंग डैम से पानी छोड़ जाने से ब्यास और सतुलज नदी उफान पर है। इसकी वजह से राज्य के जालंधर, मोगा, गुरदासपुर, होशियारपुर, फिरोजपुर, कपूरथला, रूपनगर, नवांशहर, तरनतारन जिले बाढ़ की चपेट में हैं। आपको बता दें कि मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने पंजाब के 12-13 जिलों में 23 से 25 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस वजह से राज्य में मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। इन सभी हालातों के चलते यह पंजाब सरकार ने यह फैसला लिया है, जिससे बच्चों की सुरक्षा में कोई चूक न हो। हालांकि, पंजाब के मुख्यमंत्री बाद प्रभावित लोगों को हर संभव मदद दे रहे हैं| (Punjab News)

About ANV News

Check Also

Soldier Pradeep Singh

मुख्यमंत्री ने अनंतनाग में राज्य के एक और जवान की शहादत पर गहरा दुख किया व्यक्त

चंडीगढ़, 19 सितंबर- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को अनंतनाग में हाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share