मोहाली. पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड के जो कर्मचारी पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड में आने की खुशी में पिछले कई दिनों से साफ सफाई में लगे थे। वे सफाई कर्मचारी जो ठेकेदार व आउट सोर्स स्टाफ के रूप में पिछले 10 से 15 सालों से यहां कार्य कर रहे हैं आज उन्हें मुख्यमंत्री से मिलने नही दिया गया। वे कर्मचारी केवल अपना मांग पत्र मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को सौंपना चाहते थे। आज साफ सफाई का कार्य खत्म होते ही उन्हें ठेकेदार द्वारा कार्यालय से बाहर निकाल दिया गया। जब सफाई कर्मचारियों ने मौजूदा अफसरों से मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा तो उच्च अधिकारियों के इशारे पर पुलिस अधिकारियों द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस बस में जानवरों की तरह भरना शुरू कर दीया जिसका विरोध करते हुए कर्मचारियों ने पंजाब सरकार मुर्दाबाद व भगवंत मान मुर्दाबाद के नारे लगाए पंजाब पुलिस द्वारा कर्मचारियों को सोहाना पुलिस स्टेशन लिजाया गया।
जिसकी जानकारी न्यू कांग्रेस पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष ऐडवोकेट विवेक हंस गरचा को फोन पर कर्मचारियों द्वारा दी गई। जानकारी मिलते ही ऐडवोकेट विवेक हंस गरचा ने उच्च पुलिस अधिकारियों से फोन पर बात कर सभी कर्मचारियों को पुलिस कस्टडी से बाहर निकलवाया तो कर्मचारियों ने ऐडवोकेट विवेक हंस गरचा जिंदाबाद के नारे लगाए। कर्मचारियों ने कहा कि ऐडवोकेट विवेक हंस गरचा हर वर्ग, जाति, समाज के साथ बराबर खड़े होते हैं। अभी से सभी रेगुलर, ठेकेदारी व आउट सोर्स स्टाफ “न्यू कांग्रेस पार्टी” सुप्रीमो ऐडवोकेट विवेक हंस गरचा को पूर्ण रूप से समर्थन का ऐलान करता है। कर्मचारियों ने कहा वह कुछ ही दिनों में ऐडवोकेट विवेक हंस गरचा को एजुकेशन बोर्ड बुलाकर सम्मानित करेंगें।
