Breaking News
Punjab News

Punjab Weather Update : पंजाब के कई जिलों में अचानक आई आंधी के बीच हुई तेज़ वर्षा|

हिमाचल प्रदेश में आई आपदा के चलते पंजाब के कई जिलों में इसका प्रकोप देखने को मिला। जिसके चलते पंजाब में भी बाढ़ के कारण काफी नुक्सान हुआ. वही अब पंजाब के कई जिलों में शुक्रवार देर रात साढ़े बारह बजे के बाद अचानक आंधी के बाद जोरदार बारिश होने लगी. जबकि, कई जिलों में हल्की बारिश व बूंदाबांदी ही हुई। मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार, अमृतसर में 12.1 मिमी, लुधियाना में 9.2 मिमी, पटियाला में 0.8 मिमी, नवांशहर में 11.8 मिमी, फतेहगढ़ साहिब में 6.8 मिमी, होशियारपुर में 10.5 मिमी, जालंधर में 14.5 मिमी, मोहाली में 7.5 मिमी व फिरोजपुर में 29 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई। (Punjab News)

जिन जिलों में बारिश ज्यादा हुई, वहां पर अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। उधर, मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार रविवार यानी आज 27 अगस्त को भी पंजाब के कई जिलों में बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ जगह बूंदाबांदी हो सकती है| हालांकि, पंजाब के प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को सही सलामत रेस्क्यू करके सुरक्षित जगह पर भेज दिया| (Punjab News)

About ANV News

Check Also

Sukhpal Singh Khaira

Punjab News: ड्रग्स तस्करी मामले में पंजाब के कांग्रेस MLA सुखपाल सिंह खेहरा हुए गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने आज यानी गुरूवार (28 सितंबर) की सुबह कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खेहरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share