चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा प्रवक्ता एवं हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव रंजीता मेहता ने राहुल गांधी द्वारा संसद में फ्लाइंग करने पर कड़ी आपत्ति दर्ज करते हुए कहा है कि भारतीय संस्कृति का अपमान करने में राहुल गांधी माहिर हो चुके हैं। वह बार-बार संसद में गलत इशारे करते हैं, जोकि हमारी सभ्यता के खिलाफ है। राहुल गांधी हमेशा विदेशी लोगों के साथ रहे हैं, इसलिए उन्हें भारत की संस्कृति एवं मर्यादा का ज्ञान नहीं है। पहले भी इस तरह का बर्ताव किया था। इन्हें समझना चाहिए कि सदन और महिला सांसदों की भी गरिमा होती है। रंजीता मेहता ने कहा कि वह भारतीय महिला आयोग में इस संबंध में शिकायत करेंगी। रंजीता मेहता ने कहा कि सभी महिला सदस्यों को फ्लाइंग किस देकर राहुल गांधी चले गए। यह सरासर दुव्र्यवहार है। यह एक सदस्य का अनुचित और अशोभनीय व्यवहार है। राहुल गांधी को तुरंत सदन से बर्खास्त किया जाना चाहिए।
